in

आर श्रीधर ने धोनी की विकेटकीपिंग को लेकर कह दी ये बड़ी बात, खुद माही भी हो गए है हैरान

महेन्द्र सिंह धोनी की गिनती विश्व के महान विकेटकीपरों में होती है. वर्तमान समय में विकेट के पीछे उनसे तेज कोई नहीं. हालाकि भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच मानते हैं कि धोनी की विकेटपीपिंग पारंपरिक नहीं है. इसके बावजूद धोनी महान विकेटकीपर बन पाए.

धोनी नही करते है अभ्यास 


आपको ये जानकार हैरानी होगी कि धोनी प्रैक्टिस में विकेटकीपिंग को तरजीह नहीं देते. टीम जब भी नेट प्रैक्टिस के लिए उतरती है तो धोनी का ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा होता है. बहुत ही कम समय वो कीपिंग की प्रैक्टिस करते हैं. लेकिन मैच के दौरान जब भी करीबी स्टंपिंग और रनआउट का मौका आता है तो धोनी हर बार सुर्खियां बटोरती है.

वो अलग तरह का विकेटकीपर है

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में मंगलवार को होने वाले मुकाबले से पहले कोच आर श्रीधर ने कहा, ‘‘धोनी की अपनी शैली है, जो उनके लिए काफी सफल हैं. मुझे लगता है हम उनकी विकेटकीपिंग स्टाइल पर रिसर्च कर सकते हैं और मैं इसे ‘ द माही वे’ नाम देना चाहूंगा. उनके खास स्टाइल से कई चीजें सीखी जा सकती हैं, इतनी सारी चीजें जिसके बारे में युवा विकेटकीपर सोच भी नहीं सकते. वह अपने तरीके के अनूठे खिलाड़ी हैं जैसा क्रिकेटरों को होना चाहिए.’’  वही धोनी ने 316 एकदिवसीय में 295 कैच लपकने के साथ रिकॉर्ड 106 स्टंपिंग भी की है.

वो प्राकृतिक है 

उन्होंने कहा, ‘‘उनके हाथ कमाल के हैं. स्पिनरों के लिए वह सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं. स्टंपिंग के लिए उनके हाथ बिजली से भी तेज चलते हैं. यह उनकी नैसर्गिक कला है जिसे देखना अद्भुत है.’’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉस जीत कर साउथ अफ्रीका ने लिया गेंदबाज़ी करने का फैसला, वही टीम में कर दिए ये बड़ा बदलाव, टीम से स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

धोनी की तारीफ करते हुए नही थक रहे है वाटसन, धोनी को लेकर कही ये बड़ी बात