in

आईपीएल को लेकर धोनी ने अभी से शुरू की तैयारी, इस खिलाड़ी को बनाएँगे अपना तुरुप का इक्का

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक जड़ कर चर्चा में आ गए हैं. जडेजा ने झारखंड के खिलाफ खेलते हुए 116 गेंदों में 113 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल है. जडेजा का लिस्ट ए क्रिकेट में यह दूसरा शतक भी है. जडेजा के शतक के दम पर सौराष्ट्र की टीम ने 329 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए झारखंड को 4 विकेट से हरा दिया.

मुझे धोनी भाई ने ये सलाह दी थी 

जडेजा पिछले कुछ समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी में शतकीय पारी खेलकर टीम में अपनी वापसी की दावेदारी मजबूत की है. इस पारी के बाद जडेजा ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं.

‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए इंटरव्यू में जडेजा ने कहा, ‘धोनी भाई ने मुझे उपर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है और शायद आईपीएल में भी टीम के लिए मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं.’

 

जडेजा आईपीएल सीजन-11 में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर खेलते नजर आएंगे. दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही सीएसके की टीम ने जडेजा को रिटेन किया है.

मैं खुद को एक बल्लेबाज़ के रूप में देखना चाहता हूँ 

जडेजा ने कहा, ‘मुझमें एक संपूर्ण बल्लेबाज का गुण का है और मैं अब एक पार्ट टाइम बल्लेबाज नहीं बल्कि टीम में नियमित बल्लेबाज के तौर पर खुद को ढालने की कोशिश करुंगा. अब मैं टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहता हूं. मैं नहीं चाहता हूं कि आखिर में आकर मैं 10 या 20 रनों की पारी खेलूं. टीम के लिए मैं एक मुख्य बल्लेबाज की भूमिक निभाना चाहता हूं जैसा कि मैंने झारखंड के खिलाफ किया है.’

 

जडेजा भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं. जडेजा ना सिर्फ अपनी गेंदबाजी से बल्कि बल्लेबाजी से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं ऐसे में आईपीएल में जडेजा सीएसके लिए एक अहम किरदार में नजर आ सकते हैं.

वीडियो और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट के लिए सब्सक्राइब करे हमारा यूट्यूब चैनल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत को वर्ल्ड कप दिलाने के बाद मनजोत ने अपने भविष्य को लेकर किया बड़ा खुलासा, आने वाले समय में करना चाहते है ये बड़ा काम

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत को लेकर दिया बड़ा बयान, इस ऐतिहासिक सीरीज कर दी तुलना