साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में विकेट पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. धोनी विकेट के पीछे 400 बल्लेबाजों का शिकार करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए हैं. धोनी ने 315 वनडे मैचों की 310 पारियों में अबतक कुल 294 कैच और 106 स्टपिंग की है.
चौथे नंबर पर है धोनी

विकेट के पीछे सबसे अधिक शिकार के मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा पहले स्थान पर हैं. संगाकारा ने विकेट के पीछे कुल 482 शिकार किए हैं. संगाकारा के बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के नाम 472 शिकार है जबकि साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ने 424 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया है.
एक और रिकॉर्ड बना सकते है धोनी

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं. धोनी के नाम बल्लेबाजी में 9902 रन भी है और वे दस हजार रनों के आंकड़े से महज 98 रन दूर हैं. धोनी ने वनडे क्रिकेट में 10 शतक और 67 अर्द्धशतक भी लगाए हैं.
वनडे के अलावा धोनी 90 टेस्ट और 86 टी-20 मैच खेल चुके हैं.