in ,

आईपीएल में वापसी करने को तैयार मलिंगा, जल्द ही नज़र आएँगे इस बड़ी भूमिका में

आईपीएल सीजन-11 में अनसोल्ड रहे तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी मेंटर के तौर पर टीम से जुड़ गए हैं. पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से ही खेलने वाले मलिंगा को नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा.

एक बार फिर से नज़र आएँगे मुंबई इंडियंस के साथ 

आपको बता दें कि मलिंगा पहले सीजन से लेकर दसवें सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके और उन्होंने टीम की खिताबी जीतों में अहम भूमिका निभाई.

मलिंगा ने 300 से अधिक वनडे और 300 से अधिक टी-20 विकेट चटकाए हैं. अब वह सहयोगी स्टाफ में कोच महेला जयवर्धने, गेंदबाजी कोच शेन बांड, बल्लेबाजी कोच रोबिन सिंह और फील्डिंग कोच जेम्स पेमेंट के साथ जुड़ेंगे.

नई पारी के लिए तैयार हूँ 

मलिंगा ने कहा,

‘‘यह बेहतरीन मौका और सम्मान है कि मुझे मुंबई इंडियंस के साथ अपना जुड़ाव जारी रखने को कहा गया है. पिछले एक दशक में घर से दूर मुंबई मेरा घर रहा है. एक खिलाड़ी के रूप में मैंने मुंबई इंडियंस के साथ अपनी सफर का लुत्फ उठाया और अब मेंटर के रूप में मैं नए पारी के लिए तैयार हूं.’

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कपिल देव के बाद ये बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी झूलन गोस्वामी, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

एक बार फिर से मैच में छाए महेंद्र सिंह धोनी, मैच के दौरान बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड