श्रीलंका की टीम इस समय बदलाव् के दौरे से गुजर रही है. ऐसे में अब टीम के दिग्गज खिलाड़ी लसिथ मलिंगा ने भी संन्यास लेने का मन बना लिया है. मलिंगा ने संडे टाइम्स अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि अगर टीम को बतौर खिलाड़ी उनकी जरूरत नहीं है तो वो कोच या मेंटोर का पद संभालने के लिए भी तैयार हैं।
खुद को कोच के रूप से देखने को है तैयार
मलिंगा ने इंटरव्यू में कहा कि
“अगर टीम को बतौर खिलाड़ी उनकी जरूरत नहीं है तो वो कोच या मेंटोर का पद संभालने के लिए भी तैयार हैं। “
वही आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“अगर कोई आज मुझे फोन करके कहता है कि ‘देखिए, हम आपको विश्व कप के लिए हमारे कोचिंग टीम में शामिल करना चाहते हैं’ तो मैं इसके लिए तैयार हूं। इसका कोई और नहीं बल्कि एक ही कारण है कि मैं अपना अनुभव और ज्ञान दूसरों के साथ बांटना चाहता हूं।”