भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है. ऐसे में टेस्ट सीरीज के बाद अब वन डे सीरीज खेली जानी है. जहाँ पर दोनों टीम को 6 मैच खेलने है.ऐसे में भारत के पास वन डे सीरीज जीत कर एक बड़ा कारनामा करने का मौका है.
बन सकता है नंबर 1

कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम अगर इस सीरीज में 4-2 या इससे बेहतर अंतर से जीत दर्ज करती है तो वो टॉप पर पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका को नंबर 1 पर बरकरार रहने के लिये सीरीज केवल ड्रॉ करानी होगी। लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका 5-1 या बेहतर अंतर से जीत दर्ज करता है तो भारत तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से दशमलव में गणना करने पर पीछे खिसक जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के अभी 121 जबकि भारत के 119 अंक हैं। इंग्लैंड 116 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।
वन डे सीरीज

1 फरवरी पहला वनडे किंग्समीड, डरबन
4 फरवरी दूसरा वनडे सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
7 फरवरी तीसरा वनडे न्यूलैंड्स, केप टाउन
10 फरवरी चौथा वनडे न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
13 फरवरी पांचवां वनडे सेंट जॉर्ज पार्क, पोर्ट एलिजाबेथ
16 फरवरी छठा वनडे सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन