in

साउथ अफ्रीका के दौरे के बाद पुजारा ने इंग्लैंड दौरे के लिए कसी कमर, आईपीएल छोड़ कर करेंगे करेगे इस तरह से तैयारी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हो गए है. ऐसे मे टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के दौरे के लिए अभी से तैयारी करना शुरू कर दी है.अब वो काउंट्री क्रिकेट में हाथ अजमाते हुए नज़र आएँगे. पुजारा ने आज यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ अपनी डील का ऐलान किया। पुजारा 7 अप्रैल को लीड्स के खिलाफ पहले मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे.

बहुत समय पहले ही कर ली थी डील 

पुजारा ने काफी समय पहले ही ये डील साइन कर ली थी लेकिन वो आईपीएल नीलामी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब जबकि पुजारा को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है, इसलिए वो बिना किसी परेशानी के काउंटी क्रिकेट खेल सकते हैं।

युनिस खान की जगह खेलेंगे 

पुजारा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर यूनिस खान की जगह यॉर्कशायर टीम में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि यॉर्कशायर से पहले पुजारा डर्बीशायर और नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं।

मैं खुश हूँ 

इस डील को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि

 “मैं एक बार फिर यॉर्कशायर के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। यहां आकर काउंटी क्रिकेट खेलना हमेशा ही अच्छा रहता है और मैं उतना ही उत्साहित हूं, जितना कि पिछली बार था। यॉर्कशायर के लोगों में खेल को लेकर जो जुनून है वो मुझे पसंद है और वो मुझे अपना सा महसूस कराते हैं। मैं कई खिलाड़ियों को जानता हूं, इसलिए मैं केवल अपना स्वाभाविक खेल खेलता हूं और क्लब के लिए रन जोड़ता हूं।”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए संकटमोचक के रूप में आए राहुल द्रविड़, इस सलाह से बदल दिया इस खिलाड़ी का भाग्य

साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के पास है एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, कोहली कर सकते है अपना पहला मिशन पूरा