आईपीएल 11 में नीलामी का आज दूसरा दिन है. जहाँ पर एक बार फिर से नीलामी में कुछ हैरान करने वाली बोली लगी. जी हाँ! इस बार सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बोली जयदेव उनादकट को लेकर लगी.वो आईपीएल के इतिहास के सबसे ज्यादा महंगे गेंदबाज़ बन गए है.
राजस्थान ने ख़रीदा

जयदेव उनादकट का नाम जैसे ही सामने आया, उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जंग छिड़ गई। दोनों बोली को 11 करोड़ तक ले गए, लेकिन जैसे ही लगा कि उनादकट को पंजाब की टीम खरीद लेगी तभी राजस्थान रॉयल्स ने 11.50 करोड़ की बोली लगा दी और सभी को चौंका दिया।
वही आप को बता दे कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पिछले सीजन में पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले थे और टीम को फाइनल में पहुंचाने में उनका अहम रोल रहा था। उनादकट ने पिछले सीजन में 12 मैच में 24 विकेट लिए थे और उनका इकॉनमी रेट भी महज 7.02 था। उन्होंने एक 5 विकेट हॉल भी हासिल किया था।
