in

साउथ अफ्रीका की खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज में हार का जिम्मा टीम ने बीसीसीआई पर थोपा, लगाया ये हैरान करने वाला आरोप

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही फ्रीडम सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. वही सीरीज हराने के बाद टीम ने अभी से बहाने बनाना शुरू कर दिया है. टीम ने अब आरोप लगाया है कि उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे से पहले तैयारी का समय चाहिए था.

लगाया ये आरोप 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, “भारतीय टीम और टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई को बताया था कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज को आगे बढ़ाने की जरूरत है या तो तीन टी20 मैचों को रद्द करें या टेस्ट सीरीज़ की जगह छह वनडे मैच आयोजित कराए जाएं तो सर्वश्रेष्ठ रहेगा। ताकि टीम दो हफ्ते पहले फ्री हो सके।” वही बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जल्दी रवाना होने का सुझाव दिया था लेकिन खिलाड़ियों को वो भी मंजूर नहीं था।

अखबार ने भारतीय कैंप के एक सदस्य ने कहा है कि, “चेतेश्वर पुजारा या अजिंक्य रहाणे को अकेले भेजने से क्या भला होता? टीम एक साथ रहती है और ये अहम है। जहां तक अभ्यास मैच की बात है, उन्होंने हमें दो अधूरी पिच पर खेलने का प्रस्ताव दिया था। हमने एक खराब मैच खेलने से अपनी प्रैक्टिस करना बेहतर समझा।”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़: तीसरे टेस्ट मैच से पहले आई बड़ी खबर,टीम में शामिल हो रहा है एक और नया तेज़ गेंदबाज़

टीम चयन को लेकर अब इस और दिग्गज कोहली पर भड़ाका, सुनाई जमकर खरीखोटी