आईपीएल 11 की नीलामी खत्म हो चुकी है. इस बार नीलामी में दिल्ली की टीम ने अपने स्टार खिलाड़ी गौतम गंभीर को टीम में वापस जोड़ लिया है.ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उनके आने के बाद टीम का भाग्य बदलेगा और टीम पहली बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम करेगी. ऐसे में अब दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने भी गौती से यही अपील की है.
कप्तान और कोच एक जैसे है

गौती को खरीदने को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि
‘‘हम गौतम को वापस लेना चाहते थे क्योंकि फ्रेंचाइजी के साथ उनका काम अधूरा है। पिछले आईपीएल में वह डेविड वार्नर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इससे भी बढ़कर वह अच्छे कप्तान हैं।’’ दुआ को खुशी है कि मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग और गंभीर की सोच एक जैसी है।”
वही आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“‘मैंने निजी तौर पर ये सुनिश्चित किया कि पॉन्टिंग और गंभीर एक दूसरे से बात करें और बताएं कि उनके दिमाग में क्या है। मुझे खुशी है कि टीम के मामले में उनकी एक जैसी राय है। उन्होंने आगे की योजनाओं को लेकर लंबी बातचीत की।’’ दुआ ने माना कि केकेआर ने जब गंभीर के लिए राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल नहीं किया तो उन्हें टीम से जोड़ना मुश्किल नहीं था।”
हमे गंभीर को टीम से जोड़ना था

वही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
‘भारत से तीन संभावित कप्तान थे रविचंद्रन अश्विन, अंजिक्य रहाणे और गौतम गंभीर। पांच फ्रेंचाइजी के पास कप्तान थे और ऐसे में हमारे पास कुछ ही विकल्प थे। जब किंग्स इलेवन ने अश्विन को लिया तो फिर ये तय हो गया कि हमें गौतम को लेना है। ’’