in ,

धोनी की तारीफ करते हुए नही थक रहे है वाटसन, धोनी को लेकर कही ये बड़ी बात

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे और उन्होंने कहा है कि वो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलना उनके लिए सम्मान की बात है।

धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूँ 

पीटीआई के मुताबिक वॉटसन ने कहा कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का जिस तरह का इतिहास रहा है उसे देखते हुए उस टीम के लिए खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं ये सोचकर काफी रोमांचित हो रहा हूं कि मैं धोनी की कप्तानी में खेलुंगा। गौरतलब है वॉटसन कुछ सीजन तक राजस्थान रॉयल्स की टीम का भी हिस्सा रहे थे और उस समय चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स में जबरदस्त प्रतिद्वंदिता होती थी।

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए थोड़ा अजीब होगा हालांकि उससे ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम से संन्यास के बाद भी अलग-अलग टी20 लीगों से क्रिकेट खेलने के अनुभव के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं अभी भी खेलना काफी पसंद करता हूं। ये अपने आप में मेरे लिए एक मोटिवेशन है। मैं अभी भी हर मैच के रोमांच और प्रतिस्पर्धा का पूरा लुत्फ उठाता हूं, इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं आती। वॉटसन ने ये भी कहा कि धोनी, जडेजा और रैना के होने की वजह से सीएसके की टीम काफी मजबूत है।

चेन्नई की टीम है मजबूत 

शेन वॉटसन को इस बार की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने खरीदा है और 2018 के सीजन में वो पीली जर्सी में नजर आएंगे। भ्रष्टाचार को लेकर 2 साल के निलंबन के बाद चेन्नई की टीम 11वें सीजन से एक बार फिर से आईपीएल में वापसी कर रही है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसके की टीम एक बार फिर से अपने पुराने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। टीम में सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी भी हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था। इसके अलावा ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर और फाफ डू प्लेसी जैसे दिग्गज विदेशी प्लेयर भी टीम में हैं।

 

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आर श्रीधर ने धोनी की विकेटकीपिंग को लेकर कह दी ये बड़ी बात, खुद माही भी हो गए है हैरान

आखिरकार अपने संन्यास को लेकर युवी ने खोला राज, कर दी अपने संन्यास लेने के दिन की घोषणा