in ,

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत को लेकर दिया बड़ा बयान, इस ऐतिहासिक सीरीज कर दी तुलना

भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को लगता है कि टीम ने मौजूदा सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विदेशों में सबसे बड़ी वनडे सीरीज दर्ज की है। भारत ने कल पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें वनडे में 73 रन से जीतकर छह मैचों की सीरीज में 4-1 से अजेय बढ़त बना ली है। रोहित ने इस मैच में 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, मुझे लगता है कि यह विदेशों में वनडे मे हमारी सबसे बड़ी जीत है। यह अच्छी जीत है क्योंकि ये बाईलैटरल सीरीज थी। इससे पहले हमने ऑस्ट्रेलिया में 2007-08 में सीबी ट्राई सीरीज जीती थी। हालांकि वो सीरीज भी काफी कठिन थी।’’

ये जीत हमारे लिए बहुत जरूरी है 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन डे सीरीज में जीत और सीबी सीरीज के बीच तुलना को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि न्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए, दोनों की तुलना करना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि

ये सीरीज हमारे लिए काफी मायने रखती है। हम जिस तरह से पहले मैच से खेले थे, उसे देखकर साफ पता चलता है कि हमने सीरीज में दबदबा बनाया और नतीजा भी सबके सामने है।’’ रोहित ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद टीम ने पूरी तरह दबदबा बनाया जिससे यह जीत खास बन गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘यह जीत सबसे ऊपर रहेगी। 25 सालों के बाद हमने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीती है। क्रिकेट खेलने के लिए ये बिलकुल भी आसान जगह नहीं है, निश्चित रूप से सीरीज जीतने के लिये तो यह बिलकुल आसान जगह नहीं है। मुझे लगता है कि इसके लिये काफी श्रेय खिलाड़ियों को जाता है।’’

हमे गर्व है 

वही टीम के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,

‘‘जिस भी खिलाड़ी को मौका मिला, उसने हाथ उठाकर चुनौती अपने कंधों पर ली। अगर आप पूरी वनडे सीरीज को देखो तो इसमें हमारा प्रदर्शन दबदबे वाला था। इससे बतौर टीम विदेशों में जाने के लिये और वहां सीरीज जीतने के लिये हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा ही।’’ उन्हें साथ ही यह भी लगता है कि टेस्ट सीरीज भी एकतरफा मुकाबला नहीं थी जिसमें भारतीय टीम 1-2 से हार गयी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि टेस्ट सीरीज बहुत ही करीबी थी। यह किसी भी तरफ जा सकती थी। जो भी हो, हमें अपने प्रदर्शन पर गर्व है और आज जो हमने हासिल किया, उस पर हमें गर्व है। ’’

वीडियो और लेटेस्ट स्पोर्ट्स अपडेट के लिए सब्सक्राइब करे हमारा यूट्यूब चैनल

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईपीएल को लेकर धोनी ने अभी से शुरू की तैयारी, इस खिलाड़ी को बनाएँगे अपना तुरुप का इक्का

साउथ अफ्रिका दौरे पर अपनी ख़राब फॉर्म को लेकर आखिरकार बोले रोहित शर्मा, हँस कर कह दी ये बड़ी बात