भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा मैच खेला जाना है. ऐसे में मैच से पहले मीडिया से बात करने साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज़ कासिगो रबाडा आए. इस दौरान उन्होंने मैच को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब एक और हार बर्दाशत नही की जाएगी.
हम अब अच्छा प्रदर्शन करना होगा

टीम के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,
“टीम के साथ ज्यादा नहीं थोड़ी बहुत परेशानियां तो है। हमारी टीम लगातार फेल हो रही है और ये फिर से हो रहा है। ये हमारे लिए ज्यादा अहम है कि हम संयमित भाषा का उपयोग करें। खेल में कुछ भी हो सकता है। हम अभी सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं। कुलदीप और चहल ने मेजबान टीम के खेमें में खलबली मचा रखी है। मंगलवार को प्रोटीज ने पांच रिस्ट स्पिनर्स के साथ नेट्स पर अभ्यास किया। रबादा ने कहा कि हम पार्टी नहीं खेलने आए हैं। ज्यादा हार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। भारत एक मजबूत टीम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को भी हराया था। उन्होंने अपने देश में ही ज्यादा खेला था लेकिन उन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली। ”