भारत और साउथ अफ्रिका के बीच आज तीसरा वन डे मैच खेला जा रहा है. इस मैच से पहले शिखर धवन ने मीडिया से बात की और बताया कि चहल और कुलदीप ने कौन से गेंदबाज़ ज्यादा बेहतर है.वही इस दौरान उन्होंने टीम के सयोंजन को लेकर भी बात की.
कुलदीप यादव ज्यादा है बेहतर है

कुलदीप यादव और चहल को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,
“रिस्ट स्पिनर्स को खेलना आसान नहीं होता क्योंकि वो किसी भी विकेट पर स्पिन करा सकते हैं और जब गेंद स्पिन होने लगती है तो विदेशी बल्लेबाजों को परेशानी होती है क्योंकि वो स्पिन खेलने के आदि नहीं होते। स्पिनर्स के सामने इन बल्लेबाजों के दिमाग में कई शंकाएं आती है और इस वजह से स्पिनर्स यहां ज्यादा प्रभावशाली हैं। धवन ने कहा कि अगर मैं कुलदीप और चहल के बारे में कुछ कहूं तो मुझे ऐसा लगता है कि कुलदीप को पढ़ पाना काफी मुश्किल है जबकि लेग स्पिनर को पढ़ना थोड़ा आसान है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो लेग स्पिनर की गुगली को नहीं पढ़ सकते इसलिए चहल की गुगली पर बल्लेबाज थोड़े मुर्ख बन जाते हैं। मुझे लगता है कि कुलदीप को समझना मुश्किल है।”
वही टीम को लेकर बात करते हुए धवन ने कहा कि,
“भारत तीसरे वनडे में भी पिछले दो वनडे की तरह उसी टीम के साथ मैदान पर उतरेगी।”