in ,

एक बार फिर से माइक में कैद हुई विकेट के पीछे से धोनी की बातें, सुन कर आप भी रह जाएँगे हैरान

वनडे और टी20 फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़े महेंद्र सिंह धोनी को पूरे एक साल हो गए हैं लेकिन आज भी मैदान पर वो कप्तान की तरह ही खेलते हैं। धोनी विकेट के पीछे से फील्ड लगाने में कप्तान विराट कोहली की काफी मदद करते हैं। साथ ही डीआरएस के लिए वो टीम इंडिया के अनाधिकारिक तीसरे अंपायर हैं। इतना ही नहीं विकेट के पीछे धोनी जैसे अनुभवी क्रिकेटर का होना भारतीय गेंदबाजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान भी यही नजारा देखने को मिला।

 

तीसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के धमाकेदार शतक की मदद से 303 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जब मेजबान टीम रनों का पीछा करने उतरी तो भारतीय गेंदबाजों ने धोनी की मदद से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को एक एक कर पवेलियन भेजा। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हो रही सीरीज के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सोनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें धोनी गेंदबाजों और कप्तान कोहली को सलाह देते नजर आए रहे हैं। इस दौरान स्टंप माइक पर धोनी और कोहली के कई मजेदार कमेंट कैद हुए।

विडियो देखने को लिए यहाँ क्लिक करें 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विराट कोहली ने तीसरे वन डे मैच के दौरान बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड, शामिल हुए धोनी और सचिन के जैसे खिलाड़ियों की सूची में

आईपीएल 11 को लेकर एक बार फिर से बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी आमने-सामने, टीमों ने कर दी ये बड़ी मांग