in

अडंर-19 विश्व कप में भारत के अच्छे प्रर्दशन का ईनाम मिला, बीसीसीआई कुछ इस तरह से देगी सम्मान

अंडर-19 विश्व कप इस समय न्यूजीलैण्ड में खेला जा रहा है. जहां पर भारत ने पाक को हरा कर फाइनल में जगह बना ली है. एेसे में क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेटरों को नकद पुरुस्कार देने का निर्णय लिया है. वही आप को बता के कि भारत ने पाक को सेमीफाइनल में 203 रनों से हरा दिया है.

बीसीसीआई देगा नकद पुरुस्कार 

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना टीम के प्रर्दशन से काफी ज्यादा खुश नजर आये. उन्होने कहा कि

मैं पूरी टीम और कोच राहुल द्रविड़ को बधाई देना चाहता हूँ. आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने में उनका योगदान सराहनीय है. उन्ही की वजह से ही हमें एक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का समूह मिला हुआ है. ‘ बीसीसीआई उन्हें नकद पुरस्कार देगा और सम्मानित करेगा ।’’

वही अगर मैच की बात करे तो क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रनों से हराकर अंडर-19 विश्व कप 2018 के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने 273 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को केवल 69 रनों पर समेट दिया। टीम इंडिया की तरफ से इशान पॉरेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पॉरेल ने 6 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। साथ ही रियान पराग और शिवा सिंह ने भी 2-2 विकेट लिए। पाक टीम का केवल तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नोएडा में होने वाली प्रीमियर लीग इंडिया के पहले दिन के कार्यक्रम की हुई घोषणा ,पहले दिन खेले जायेेगे 6 मैच

सौरव गांगुली ने अंडर-19 के खिलाड़ियों की ये बड़ी मांग, वही राहुल द्रविड़ को लेकर भी कही ये बड़ी बात