भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही है फ्रीडम सीरीज में भारत सीरीज हार चूका है. सीरीज में मिली हार के बाद टीम की आलोचना की जा रही है. कोहली ने इस सीरीज में अभी तक अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल नही किया है. जिस वजह से उनकी भी काफी आलोचना की जा रही है. वही ऐसे में हरभजन सिंह भी उनके समर्थन में सामने आए है.
कोहली को समर्थन की जरूरत है

हरभजन ने कोहली का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘मैं कुछ आंकड़े देख रहा था। विराट कोहली की कप्तानी में अजिंक्य का औसत 30 टेस्ट मैच में 40 से कम है। इसके साथ ही पिछले एक साल से उन्होंने बहुत ज्यादा रन नहीं बनाए है। अगर रहाणे खेलते और भारतीय टीम 0-2 से पीछे होती तो हम कहते की रोहित को टीम में ले आओ। हमें कप्तान के दृष्टिकोण को समझना होगा।’’ हरभजन ने कहा कि रहाणे के टीम में रहने, ना रहने पर अलग अलग राय हो सकती है लेकिन भुवनेश्वर को टीम में होना चाहिए था।

वही भुवी को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘आज के दौर में भुवनेश्वर इशांत की तुलना में बड़े मैच विजेता है। भुवी ने जब भी अच्छा प्रदर्शन किया, भारतीय टीम ने भी अच्छा किया है। मुझे अब भी उम्मीद नहीं है कि सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। जोहान्सबर्ग में हम वापसी कर सीरीज को 2-1 कर सकते हैं। मैं टीम को सकारात्मक रहने की सलाह दूंगा। अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं और सबकुछ पाने के लिये है। इसलिये मुझे लगता है उन्हें जीत के लिए जाना चाहिये।’’