आईपीएल 11 के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है.वही सभी खिलाड़ियों ने भी आईपीएल से पहले अपने बेस प्राइज तय कर लिए है. हाल में ही आईपीएल के लिए चार बड़े खिलाड़ियों ने अपने बेस प्राइज का खुलासा कर लिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया में आई खबर के अनुसार केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर, मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह, केकेआर के बल्लेबाज यूसुफ पठान और उनके भाई इरफान पठान ने अपने बेस प्राइस तय निर्धारित कर लिए है.ऐसे में आइये जानते है आईपीएल 11 के इन खिलाड़ियों के बेस प्राइज के बारे में :
गौतम गंभीर

इस बार गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन नही किया है. ऐसे में अब नाइट राइडर्स के कप्तान रहे गौतम गंभीर को उनकी फ्रेंचाइजी ने रीटेन नहीं किया जिसके बाद अब उनकी कीमत आईपीएल ऑक्शन में लगेगी.मीडिया में आ रही खबर के अनुसार गौतम गंभीर ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रखा है. ऐसे में मीडिया में खबर आ रही है कि एक बार फिर से गंभीर दिल्ली के लिए वापसी कर सकते है.
हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने आईपीएल में सारे सत्र मुंबई इंडियंस के लिए खेले है. वही इस बार उनकी टीम ने उन्हें रिटेन नही किया है. ऐसे में आईपीएल से पहले उन्होंने ने भी अपना बेस प्राइज 2 करोड़ तय किया है.
यूसुफ पठान

हाल में ही डोपिंग की वजह से चर्चा में आए युसूफ ने भी अपना बेस प्राइज तय कर लिया है. उन्होंने खुद को बेस प्राइज 75 लाख रखा है. कोलकाता और राजस्थान के लिए कई यादगार पारी खेल चुके युसूफ को इस बार नीलामी में बड़ी रकम पर ख़रीदा जा सकता है.
इरफान पठान

इरफ़ान पठान का प्रदर्शन हाल में कुछ ख़ास नही रहा है,ऐसे में उन्होंने अपने बेस प्राइज को कम कर दिया है. इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइज 50 करोड़ रखा है.


