in

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टीम में शामिल किया एक और खतरनाक गेंदबाज़, अपने पहले ही मैच में हासिल कर चुका है मैन ऑफ़ द मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में भारत के बल्लेबाज़ साउथ अफ्रीका की पेस बैटरी के आगे पूरी तरह से बेबस नज़र आए थे. वही इस मैच में साउथ अफ्रीका के महान गेंदबाज़ डेल स्टेन भी चोटिल हो कर बाहर हो गए है. ऐसे में साउथ अफ्रीका ने उनकी जगह युवा तेज़ गेंदबाज़ लुंगी नगीडी को टीम में शामिल किया गया है.

बेहद खतरनाक है गेंदबाज़ 

पहले टेस्ट मैच में डेल स्टेन की चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए थे.ऐसे में उनकी जगह टीम में लुंगी नगीडी को शामिल किया गया है. लुंगी ने पिछले साल ही श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था. उस मैच में उन्होंने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे. उन्हें इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी मिला था. इस मैच में उन्होंने अपनी गति से सबको प्रभावित किया था. उन्होंने इस मैच में लगातार 140किलोमीटर/घंटे की रफ़्तार से गेंदबाज़ी की थी.

भारत के लिए खडी कर सकते है मुश्किल 

सेंचुरियन की पिच हमेशा से ही तेज़ गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है.ऐसे में जहाँ पहले से ही भारतीय बल्लेबाज़ उछाल और स्विंग से परेशान नज़र आ रहे है.वही अब लुंगी नगीडी का टीम में चयन भारत के लिए मुश्किले बढ़ा सकता है.

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL11:आईपीएल ऑक्शन से पहले गंभीर ने किया अपने बेस प्राइज का खुलासा, वही हरभजन, युसूफ और इरफ़ान ने भी अपने बेस प्राइज का किया खुलासा

आईपीएल में इन अंजान खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी लगा सकती है अच्छा खासा पैसा, बिग बैश में कर रहे है अच्छा प्रदर्शन