आईपीएल 11 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में जहाँ सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों को लेकर तलाश शुरू कर दी है. वही ऐसे में जहाँ ऑस्ट्रेलिया में इस समय बिग बैश चल रहा है. ऐसे में इस लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इन तीन खिलाड़ियों पर भी आईपीएल की नीलामी में अच्छी खासी बोली लग सकती है. आइये जानते है, इन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईपीएल के समय में अच्छा खासा पैसा मिल सकता है.
डार्सी शॉर्ट

होबार्ट हरीकेंस टीम के ओपनर डार्सी शॉर्ट की तुलना इस समय डेविड वार्नर से की जा रही है. इस सत्र में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्होंने अभी तक 6 मैच में 81.20 के औसत से 406 रन बनाए है. वही इस सत्र में उन्होने दो अर्धशतक और एक शतक भी बनाया है. वही उन्होंने इस सीजन में 20 छक्के भी लगाए है. बुधवार को ब्रिसबेन हीट के खिलाफमैच में डार्सी ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 63 गेंदों में शतक बना दिया था.ऐसे में उम्मीद है उन्हें इस बार आईपीएल में अच्छा पैसा मिल सकता है.
जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर ने बिग बैश में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अभी तक 6 मैचों में 9 विकेट हासिल किये है.इस दौरान उनका इकॉनमी सिर्फ 7.12 का रहा है.इसके अलावा वो निचलेक्रम में एक अच्छे बल्लेबाज़ भी है. जहाँ उन्होंने 145.45 के औसत से रन बनाए है.ऐसे में अगर आईपीएल में उनके नाम बड़ी बोली लगी तो शायद किसी को हैरान होने की जरूरत नही है.
अर्जुन नायर

सिडनी थंडर के इस स्पिनर अपनी गेंदबाज़ी से सबका ध्यान अपनी और खिंचा है. उन्होंने 6 मैचो में 8 विकेट हासिल किये है. इस दौरान उनका इकॉनमी सिर्फ 7.28 का रहा है. वही निचलेक्रम में वो भी बड़ी हिट लगा सकते है. ऐसे में उनके ऊपर भी आईपीएल में बड़ी बोली लग सकती है.


