भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में जहाँ पहले मैच में मिली हार के बाद भारत के ऊपर इस मैच में जीत का दबाव है. वही पहले मैच म टीम के चयन को लेकर भी कोहली पर काफी ज्यादा सवाल उठे है. ऐसे में आइये जानते है पहले टेस्ट मैच से पहले कोहली अपनी टीम में क्या बदलाव कर सकते है:
केएल राहुल

राहुल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. लेकिन अपने फिफ्टी को बड़े स्कोर में न बदल पाने की वजह से वो टीम में जगह नही बना पाए थे. ऐसे में जहाँ धवन पहले मैच में संघर्ष करते हुए देखे गए थे, तो उनकी जगह राहुल को मौका मिल सकता है.
मुरली विजय

विजय का प्रदर्शन भी घरेलू धरती पर काफी शानदार रहा है,ऐसे में एक बार फिर से विजय को मौका मिल सकता है.
चेतेश्वर पुजारा

पुजारा पर एक बार फिर से माध्यमक्रम की कमान सँभालते हुए नज़र आएँगे.
विराट कोहली

विराट कोहली एक बार फिर से बल्लेबाज़ी की धुरी के रूप में नज़र आएँगे. कोहली पहले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे, ऐसे में वो भी इस मैच में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.
अजिंक्य रहाणे

रोहित शर्मा का प्रदर्शन पहले मैच में बेहद ख़राब रहा था,ऐसे में उनकी जगह एक बार फिर से रहाणे टीम में जगह बनाते हुए नज़र आएँगे.
रिद्धिमान साहा

साहा का प्रदर्शन भले ही बल्लेबाज़ से कुछ ख़ास न रहा हो, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था,ऐसे में उनका भी इस मैच में खेलना तय है.
हार्दिक पंड्या

पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हार्दिक पंड्या इस मैच में भी अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे.
आर.अश्विन

अश्विन एक बार फिर से आलराउंडर की भूमिका में नज़र आएँगे. उनका प्रदर्शन भी पहले मैच में बेहद शानदार रहा था.
भुवनेश्वर कुमार

भुवी का प्रदर्शन भी पहले मैच में अच्छा रहा था,ऐसे में एक बार फिर से टीम उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी.
मोहम्मद शमी

शमी के ऊपर एक बार फिर से नई गेंद की जिम्मेदारी रहेगी.
जसप्रीत बुमराह

बुमराह का प्रदर्शन भी पहले मैच में अच्छा रहा था,ऐसे में उनका खेलना भी लगभग पक्का है.


