भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 135 रन हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में हार के बाद से टीम इंडिया की जमकर आलोचना की जा रही है.ऐसे में टीम के स्टार बल्लेबाज़ गौतम गंभीर टीम में समर्थन में सामने आए है.उन्होंने सोशल मीडिया में टीम के समर्थन की बात कही है.
ट्विटर पर कही समर्थन की बात

टीम इंडिया का प्रदर्शन इस सीरीज में कुछ ख़ास नही रहा था, ऐसे में ट्विटर पर टीम के समर्थन की बात कही है. उन्होंने ट्वीट किया कि इस समय भारतीय टीम का समर्थन करने का है न कि उनकी आलोचना करने का है. इस टीम ने बीच में बेहद अच्छा किया था, सिर्फ दो मैच कि वजह से उन्हें बुरा नही कहा जा सकता है. ऐसे में हमे टीम की बुराई करने की जगह साउथ अफ्रीका की तारीफ करनी चाहिए.बहुत अच्छा खेले साउथ अफ्रीका!”
Its time to show support for Indian team and not being over-the-top critical. This was the team that had such a fabulous run, two games don’t make them bad. Rather than being severe on our boys, let’s just give credit to d opposition @BCCI. Simple: Well played @OfficialCSA
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) January 17, 2018
आप को बता दे कि विराट कोहली और टीम मैनजेमेंट की टीम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से आलोचना की जा रही है. साउथ अफ्रीका में अभी तक रहाणे का भी मौका नही दिया है. ऐसे में भी कोहली की काफी ज्यादा आलोचना की जा रही है.


