विराट कोहली भले ही साउथ अफ्रीका में सीरीज हार गए है. लेकिन आईसीसी के अवार्ड्स में उनका जलवा कायम है. उन्होंने आईसीसी अवार्ड में उन्होने चार अवार्ड हासिल किये है. ऐसे में उनके साथी खिलाड़ी अश्विन ने टीम के कप्तान कोहली को अवार्ड मिलने की बधाई दी. इसके अलावा आईसीसी ने टेस्ट टीम में पुजारा को भी जगह दी है. अश्विन ने उन्हें भी बधाई दी है.
कोहली को मिले चार अवार्ड

इस बार आईसीसी के सालाना अवॉर्ड्स में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला है. आईसीसी ने विराट कोहली को ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिए है. वही इसके अलावा विराट कोहली आईसीसी की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान भी चुने गए हैं.वही टेस्ट में टीम में भारत के स्टार बल्लेबाज़ पुजारा को भी अवार्ड दिया है.
अश्विन ने दी बधाई

आईसीसी में मिले अवार्ड के बाद अश्विन ने कोहली और पुजारा को बधाई दी. उन्होंने कोहली को बधाई देते ट्वीट किया कि कोहली आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिलने की बधाई. आप की कड़ी मेहनत का ये फल है.
Congratulations to @imVkohli on becoming the ODI cricketer of the year and the Icc cricketer of the year. Huge recognition for your hard work and perseverance. ??
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) January 18, 2018
वही पुजारा को बधाई देते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि आईसीसी टेस्ट टीम में शामिल होने की बधाई हो. इस सत्र में 1000 से ज्यादा रन बनाना आसान काम नही है.
Congrats on making it to the ICC test team of the year @cheteshwar1 , 1000 runs in a season is no mean achievement. Let the juggernaut roll on Puj. ??
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) January 18, 2018


