आईपीएल को लेकर अभी से सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में सब हैरान रह गए थे जब कोलकाता की टीम ने अपने कप्तान गौतम गंभीर को रिटेन नही किया था.ऐसे में गौतम गंभीर के नीलामी में आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली टीम एक बार फिर से उन पर दांव लगा सकती है. वही उनके साथी वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर के नीलामी में आने को लेकर हैरान करने वाला बयान दे दिया है.
मैं हैरान नही हूँ

हाल में ही सहवाग ने क्विंट को इंटरव्यू दिया था, जिसमे उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की कोई भी हैरानी नही है कि कोलकाता ने गंभीर को रिटेन नही किया है. मुझे लगता है शायद टीम को लगा हो कि नरेन और रसेल आने वाले समय में ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते है. वही मुझे उम्मीद है कि नीलामी के दौरान कोलकाता की टीम rtm कार्ड का प्रयोग कर के उन्हें टीम से एक बार फिर से जोड़ लेगी.

वही आप को बता दे कि गौतम गंभीर इस साल की शुरुआत में ही दिल्ली की तरफ से आईपीएल खेलने की मंशा जता चुके है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गंभीर आईपीएल में किस टीम से जुड़ते है.


