in ,

वन डे टीम से बाहर होने के बाद एक फिर से फूटा अश्विन का गुस्सा, कुलदीप और चहल को लेकर कही ये दी शर्मनाक बात

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर अश्विन इस समय वन डे टीम से बाहर चल रहे है. उनकी जगह इस समय टीम में चहल और कुलदीप यादव को मौका दिया गया है. वही ऐसे में दोनों स्पिनर्स के अच्छे प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले दो वनडे में युजवेंद्र चहल और कुलदीप की जोड़ी की सफलता की कुंजी वहां के हालातों में खुद को अच्छे से ढालना है.

वहां के हालात में खुद को ढालना है जरूरी 

                                                                            photo credit: bcci

दोनों स्पिनर्स को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,

‘यह कलाई से स्पिन की बात नहीं है बल्कि वहां के हालातों से सामंजस्य बैठाने का मामला है। जब टी-20 शुरू हो जाएंगे तो स्पिनरों के लिए मुश्किल हो जाएगी। अंगुली के स्पिनरों का वर्चस्व दस सालों के लिए होता है। जहां तक कलाई के स्पिनरों की बात है तो उन्होंने अब अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया है लेकिन यह सब काबिलियत पर भी निर्भर करता है।’

 

मैं सिर्फ खुद पर ध्यान देता हूँ 

वही आने वाले खुद को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,

“मैं सिर्फ अपना काम कर सकता हूं। मैं इस बारे में नहीं सोचता। यदि मैं अच्छा कर रहा हूं तो मैं खेलूंगा। यह मेरा आत्मविश्वास है। मैं कुछ समय के लिए अभ्यास करता हूं और ये मेरा प्लान आइपीएल व अन्य टूर्नामेंटों के लिए रहता है। मैं मैच के दौरान कुछ नया करने की कोशिश कर रहा हूं जो दबाव में अच्छा काम कर सकता है। सच कहूं तो कई लोगों ने मुझसे कहा कि मैं ज्यादातर नई चीजों पर काम करता हूं लेकिन मैं ज्यादा कोशिश नहीं करता। मैच में जिस चीज की मांग रहती है, वहीं करता हूं।”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोहली के कोच उनकी कप्तानी से नही है प्रभावित, कप्तानी को लेकर दिया ये बड़ा हैरान

अश्विन ने दिया हैरान करने वाले बयान, धोनी को नही इस खिलाड़ी को मानते है धोनी से बेहतर कप्तान