भारत के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन अभी तक बेहद शानदार रहा है. टीम जहाँ उनकी कप्तानी रोज़ नये-नये आयाम छू रही है. वही आरसीबी के पूर्व जे जेनिंग्स कोहली की कप्तानी से कुछ ख़ास प्रभावित नज़र नही आ रहे है.उन्होंने कहा कि कोहली को अभी भी अपनी कप्तानी में बहुत कुछ सीखना है.
वो काफी ज्यादा आक्रामक है

कोहली को लेकर बोलते हुए उन्होने कहा कि,
‘मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में कोहली अभी अपने टॉप स्टेज पर नहीं हैं अभी विराट कोहली को और बेहतर करना होगा। महेंद्र सिंह धौनी के दौर से कोहली के दौर में बहुत अधिक बदलाव आया है। जहां धौनी बहुत धैर्यवान है वहीं उनकी तुलना में विराट पूरी तरह से इसका उलट एग्रेसिव हैं।‘
उम्र के साथ और हो जाएँगे बेहतर

वही उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि,
‘उम्र बढ़ने के साथ नैसर्गिक रूप से कोहली बेहतर और धैर्यवान होंगे। कोहली हमेशा इतना ही आक्रामक नहीं रहेंगे, लेकिन कई हालात में जब चीजें इतनी शांत नहीं होंगी या ड्रेसिंग रूम से डर हटाने के लिए, कोहली को कौन बेहतर होना सिखाएगा।’
