भारत को एक बार फिर से साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज में हार के बाद टीम के कप्तान के फैसले को लेकर काफी आलोचना हो रही है. वही टीम की हार को लेकर बात करते हुए धोनी ने कोहली का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है हम जल्द ही विदेशों में भी अच्छा करेंगे.
आप सकारात्मक पहलू देख सकते है

सीरीज में मिली हार के बाद बात करते हुए धोनी ने कहा कि ,”आप सकारात्मक पहलू देखिये। टेस्ट मैच जीतने के लिये आपको 20 विकेट लेने होते हैं और हमने 20 विकेट लेकर दिखाए हैं। अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते तो आप टेस्ट मैच ड्रॉ करने की सोचते है। टेस्ट मैच ड्रॉ करने के लिये आपको काफी रन बनाने होंगे और विपक्षी टीम का रन बनाने से रोकना होगा।’’
हमे रन बनाने होंगे

वही टीम को जीत का मन्त्र देते हुए धोनी ने कहा कि आप भारत में खेले या विदेश में अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते तो आप टेस्ट मैच नहीं जीत सकते। बड़ा सकारात्मक पहलू ये है कि हम 20 विकेट ले रहे है। इसका मतलब यह हुआ कि हम हमेशा मैच जीतने की स्थिति में रहेंगे बस एक बार रन बनाना शुरू कर दें।’’