in

आईपीएल में चेन्नई टीम में वापसी को लेकर दिया भावुक सन्देश, भावुक होते हुए फैन्स को दिया ये सन्देश

आईपीएल 11 में इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम वापस आ रही है. आईपीएल में चेन्नई की वापसी के साथ ही टीम के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी भी वापसी कर रहे है. ऐसे में हाल में ही दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स से ही क्यों जुड़ना चाहते थे. आप को बता दे कि चेन्नई पर बैन लगने के बाद धोंनी ने पुणे की तरफ से खेला था, जहाँ पर दूसरे सत्र में उन्हें कप्तानी भी छीन ली गई थी.

चेन्नई मेरे लिए दूसरे घर जैसा है 

आईपीएल में एक बार फिर से चेन्नई के लिए वापसी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,“ये मैं आपको बता सकता हूं कि कई लोगों ने मेरे सामने प्रस्ताव रखा था लेकिन आप जानते हैं कि मैं सीएसके में वापस ना लौटने के बारे में सोच भी नहीं सकता था।” आठ सीजन तक सीएसके के लिए खेलने वाले धोनी अब चेन्नई के लोकल बॉय बन चुके हैं। चेन्नई में उनकी लोकप्रियता किसी सुपरस्टार से कम नहीं है।

वही धोनी ने अपने फैंस को उनके समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया देते हुए, उन्होंने कहा, “मैं हमेशा ही कहता हूं कि चेन्नई मेरे लिए दूसरे घर जैसा है। यहां के फैंस ने मुझे गोद लिया है, उन्होंने मुझे अपना माना है। इससे बड़ा कुछ और नहीं हो सकता है। ये मेरे लिए खास जगह है और मेरे मन में कि किसी भी अन्य फ्रैंचाइज़ी के साथ जुड़ने का ख्याल ही नहीं था। इसलिए मेरे लिए फैसला काफी आसान था।”

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धोंनी ने आईपीएल से पहले दिया बड़ा बयान, मैकुलम या प्लेसिस को नही, इस खिलाड़ी को चाहते है नीलामी में खरीदना

कोहली के समर्थन में आगे आए धोनी, साउथ अफ्रीका में मिली हार को लेकर कुछ इस तरह से किया आलोचकों का मुंह बंद