आईपीएल 11 की अभी से सभी टीमों ने तैयारी करनी शुरू कर दी है. वही इस साल आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी नीलामी से पहले अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है. हाल में ही धोनी में एक इंटरव्यू दिया,जिसमे उन्होंने बताया कि वो आईपीएल में किस खिलाड़ी को टीम में देखना चाहता है.
हम अश्विन को टीम में चाहते है

टीम में अश्विन को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि,“जैसा कि मैने कहा है कि ये फैसला हमेशा कठिन होता है। अश्विन के साथ हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं। हम नीलामी में उसे लेने की पूरी कोशिश करेंगे। वह स्थानीय खिलाड़ी है और हम चाहते हैं कि स्थानीय खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहें। हमारे पास दो राइट टू मैच विकल्प हैं लेकिन हम तीन भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर चुके हैं लिहाजा इसका इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे। हमें उसे नीलामी में खरीदना होगा।”

वही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘नीलामी में अश्विन हमारे लिये पहला विकल्प होगा। हमें इंतजार करना होगा। हम पूरी कोशिश करेंगे कि वह चेन्नई टीम का हिस्सा हो।’’ उन्होंने चेन्नई टीम का साथ देने के लिये प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे प्रशंसक है। हम जहां भी गए, चेन्नई को भरपूर समर्थन मिला। हमने पिछले दो साल आईपीएल नहीं खेला, इसके बावजूद प्रशंसकों की संख्या बढ़ती रही।’’