in

आईपीएल के ऐसे तीन मौके जब मैदान पर ही रो पड़ें ये दिग्गज खिलाड़ी

क्रिकेट में जीत और हार लगी रहती है। हर कोई टीम मैच में जीत हासिल नहीं सकती ना। लेकिन क्रिकेट के मैदान में कई सारे पल ऐसे होते हैं। जो मैच जीतने के बाद भी दिल जीत लेते हैं। अब तक के क्रिकेट इतिहास में हमने कई सारे ऐसे नजारे देखे हैं। जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है और वह लोगों के जहन में ऐसे बस गए हैं कि लोग उन्हें भूल ही नहीं पाते हैं। चलिए आज हम आपको आईपीएल के ऐसे तीन मौकों के बारे में बताते है। जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है।


एक ऐसा नजारा केवल इंटरनेशनल क्रिकेट तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी T20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में भी देखने को मिले हैं। आईपीएल आईपीएल ने अब तक अपने सफलतापूर्वक 12 सीजन को पूरा किया है।

जब सीएसके ने 2 साल के निलंबन के बाद जीता था टाइटल
आईपीएल के साल 2013 की सीजन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। जब फिक्सिंग का बड़ा दाग इस लीग के ऊपर लगा था। इसमें जांच के बाद राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग निलंबित हो गयी थी। कोर्ट के चक्कर के बीच साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने सीएसके और चेन्नई की टीम को 2 साल के लिए बैन कर दिया था। हालांकि 2018 में आईपीएल का बैन पूरा होने के बाद दोनों ने अपनी जबर्दस्त वापसी की और इस सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन देखने लायक था। अपने निलंबन की कड़वी यादों को पीछे छोड़ते हुए चेन्नई ने हैदराबाद को फाइनल में मात दी थी। और आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

जब धोनी ने बेटी जीवा के साथ किया था सेलिब्रेशन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी प्यारी बेटी जीवा के साथ बच्चे से बन जाते हैं। धोनी को कई बार अपनी बेटी के साथ खूब मस्ती करते हुए भी देखा जाता है। ऐसा अक्सर वह अपने घर पर करते है। लेकिन कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर भी उनकी यह मस्ती देखने को मिलती है। एक ऐसा ही नजारा साल 2018 के आईपीएल सीजन में देखने को मिला था। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार वापसी की थी और जीत भी हासिल की थी उसके बाद अपने खिलाड़ियों के साथ हो धोनी ने सेलिब्रेशन किया है। बल्कि उन्होंने साथ में अपनी बेटी के साथ भी सेलिब्रेशन किया। जो बेहद ही प्यारा सा नजारा था।

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने बदली अपनी जर्सी
आईपीएल के इतिहास में कुछ पल ऐसे होते है। जिन्होंने हर किसी का दिल जीता होता है। आईपीएल के इतिहास में ऐसे पल बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। साल 2018 की सीजन में एक ऐसा ही नजारा किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल और मुंबई टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के बीच में देखने को मिला। किंग इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त रोमांचित मैच चल रहा था। जिसमें मुंबई में आखिर में बाजी मारी। मैच के बाद केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने अपनी टीमों की जर्सी की अदला-बदली की। राहुल ने मुंबई की जर्सी पहनी तो हार्दिक ने किंग्स इलेवन पंजाब की यह खेल भावना का सबसे बेहतरीन उदाहरण माना जा सकता है।


मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अफरीदी ने फिर उगला जहर , शिखर धवन ने दिया मुहं तोड़ जवाब

क्रिकेट शुरु होते 2020 में इन रिकार्ड्स को तोड़कर अपने नाम कर लेंगे कोहली