
एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत रविवार को हो गई, जिसमें दुती चंद ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली। उन्होंने अपने ही रिकाॅर्ड को तोड़ कर नया रिकाॅर्ड बना डाला। दुती जिनका राष्ट्रीय रिकाॅर्ड 11.29 सेकेंड का था, उन्होंने 11.28 सेकेंड में ही 100 मीटर की दौड़ में चैथी हिट को अपने नाम कर लिया। इस तरह से नया रिकाॅर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। इसे उन्होंने बीते वर्ष गुवहाटी में कायम किया था।
बता दें कि विश्व चैम्पियनशिप में क्वालीफाई करने के लिए 11.24 सेकेंड में इसे पूरा करना जरूरी है, मगर दुती इससे पीछे रह गईं। इसके अलावा जिंसन जाॅनसन, जिनके नाम राष्ट्रीय रिकाॅर्ड दर्ज हैं, वे 800 मीटर की पुरुषों की दौड़ में अगले चरण में पहुंचने में कामयाब रहे। उनके साथ 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अनस व राजीव अरोकिया भी अगले चरण में पहुंचने में सफल रहें।
गोमती को महिलाओं की 800 मीटर दौड़ पूरा करने में 2ः04.96 मिनट का वक्त लगा। इस तरह से उन्हें दूसरा स्थान मिला। चित्रावेल पुरूषों की त्रिकूद में इस दौरान नौवां स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। साथ ही हिमा दास की कमर की मांसपेशियों में खिंचाव हो गया, जिसकी वजह से वे 400 मीटर हीट पूरा करने में नाकाम रहीं।