
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप से भारत के लिए बड़ी अच्छी खबर आई है। बजरंग पूनिया, जो कि दुनिया में इस वक्त नंबर एक पर बने हुए हैं, उन्होंने मंगलवार को स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में लगातार दस अंक बनाये रखा, जिसकी बदौलत एक बार फिर से वे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने में कामया रहे। इस तरह से उनका खिताब इस बार भी बरकरार रह गया।
वैसे, भारत के ही एक और खिलाड़ी प्रवीण राणा थोड़ा पीछे रहे गये। फिर भी वे रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। कुल मिलाकर भारत का पहला दिन लाजवाब रहा और भारत को तीन पदक मिल गये। पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में बजरंग पूनिया ने कमाल का खेल दिखाया और कजाखस्तान के सयातबेक ओकासोव को इसमें 12-7 से हरा दिया। इस तरह से गोल्ड बजरंग का हो गया।
मुकाबला बड़ा ही रोचक था। एक वक्त ऐसा भी था, जब बजरंग 2-7 से पिछड़ गये थे। इसके बावजूद हिम्मत न हारते हुए काॅमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी विजेता रहे बजरंग ने कमाल की वापसी की। अंतिम 60 सेकेंड में बजरंग ने ओकासोव को पीछे से ऐसी पटखनी दी कि मुकाबला बजरंग के ही नाम हो गया।


