भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 जनवरी से खेला जाना है. इस टेस्ट मैच से भारतीय टीम अपनी तैयारी में किसी ही तरह की कोई भी कमी नही छोडनी चाहती है. इसी वजह से टीम मैनेजेमेंट ने नेट गेंदबाज़ के रूप में शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी को साउथ अफ्रीका में बुलाया है. दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को दक्षिण अफ्रीका केवल भारतीय बल्लेबाजों के लिए नेट गेंदबाज के रूप में ही नहीं बुलाया गया है बल्कि घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें भविष्य की संभावना के रूप में भी देखा जा रहा है।
भविष्य के रूप में देखा जा रहा है

टीम से जुड़े सूत्रों को कहना है कि, ‘‘सैनी को शामिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तेज गेंदबाजी विभाग में रोटेशन और भावी प्रयोग को देखकर किया गया है। उसके नाम पर हाल में चयन समिति की बैठक में चर्चा हुई थी और वह भारतीय टीम में जगह बनाने के करीब है। ये उसकी गेंदबाजी को परखने का मौका है। हो सकता है कि भविष्य में उसे टीम में शामिल किया जाए।’

वही आप को बता दे कि नवदीप का प्रदर्शन रणजी में काफी शानदार रहा था.उन्होने रणजी में 30 विकेट हासिल किये थे. उनकी गेंदबाज़ी की वजह से दिल्ली इस बार रणजी के फाइनल में पहुँचने में सफल रहा था.