आईपीएल 11 को लेकर जहाँ सभी टीमें ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. जहाँ सभी टीमें नीलामी से पहले अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर सूची तैयार कर ली है. वही पहली बार आईपीएल के ख़िताब की तलाश कर रही दिल्ली की टीम ने भी आईपीएल के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है. इस दौरान दिल्ली इन खिलाड़ियों पर इस सत्र में दांव लगा सकती है.
अभी दिल्ली के पास है इस समय
रुपये: 47 करोड़
RTM कार्ड्स: 2
दिल्ली ने इन खिलाड़ियों को किया है रिटेन
विकेटकीपर: ऋषभ पंत
बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर: क्रिस मोरिस
गौतम गंभीर को लेकर गंभीर है दिल्ली

गौतम गंभीर को केकेआर इस बार रिटेन नही किया है.ऐसे में दिल्ली एक बार फिर से गंभीर को दिल्ली में वापस लेने की कोशिश की है.
कई विष्फोटक बल्लेबाज़ है भी है नज़र में

डेयरडेविल्स की टीम जैसन रॉय और आरोन फिंच और कोलिन मनरो के लिए बोली लगाना चाहेगी.इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डी’आर्की शॉर्ट का विकल्प है, जिन्होंने बिग बैश लीग के इस सीजन में अच्छे रन किए हैं इसके अलावा उनके पास न्यू जीलैड के ग्लेन फिलिप्स का भी विकल्प होगा, जो विकेटकींपिग भी करते हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी दिल्ली की नज़र
गौतम गंभीर (बेस प्राइज- 2 करोड़), मयंक अग्रवाल (बेस प्राइज- 20 लाख), बेन स्टोक्स (बेस प्राइज- 2 करोड़), कोलिन डे ग्रैंडहोम (बेस प्राइज- 75 लाख), मारकस स्टोइनिस (बेस प्राइज- 2 करोड़), शुभम गिल (बेस प्राइज- 20 लाख), पृथ्वी शॉ (बेस प्राइज- 20 लाख), दीपक हुड्डा (बेस प्राइज- 40 लाख), इशान किशन (बेस प्राइज- 40 लाख), डी’आर्की शॉर्ट (बेस प्राइज- 20 लाख), कुलदीप यादव (बेस प्राइज- 1.5 करोड़), ग्लेन फिलिप्स (बेस प्राइज- 50 लाख), कोलिन मुनरो (बेस प्राइज- 50 लाख), नीतीश राणा (बेस प्राइज- 20 लाख), पैट कमिंस (बेस प्राइज- 2 करोड़), लुंगी गिडी (बेस प्राइज- 50 लाख), जोफरा आर्चर (बेस प्राइज- 40 लाख), बेन कटिंग (बेस प्राइज- 1 करोड़), हिल्टन कार्टराइट (बेस प्राइज- 50 लाख), रोवमैन पोवेल (बेस प्राइज- 50 लाख), मिशेल सैंटनर (बेस प्राइज- 50 लाख), इश सोढ़ी (बेस प्राइज- 50 लाख)।