in

सनराइजर्स से मुकाबला आज, अबकी हाथों से जीत फिसलने नहीं देंगे नाइटराइडर्स

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए पिछले चार मैच आंद्रे रसेल की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद जीत दिलाने वाले नहीं रहे हैं, ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले को हर हाल में जीतकर एक बार फिर से अपनी लय को वापस हासिल किया जाए। वहीं, हैदराबाद की टीम, जिसने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को नाकों तले चने चबाने पर मजबूर कर दिया था, वह अपनी निरंतरता को बरकरार रखने के इरादे से अपने घरेलू मैदान में खेलने के लिए उतरेगी।


अपने पिछले मैच में कोलकाता की टीम बेंगलुरु के खिलाफ जीत के बेहद करीब पहुंचकर भी हार गई थी, वहीं हैदराबाद चेन्नई को केवल 132 रनों पर ही रोक पाने और फिर आसानी से इस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहा था। हैदराबाद की टीम को एक बार फिर से अपने सलामी बल्लेबाजों डेविड वाॅर्नर और जाॅनी बेयरस्टो से बड़ी उम्मीदें होंगी, जिनके लाजवाब प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद की टीम आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन कर पा रही है।


इस वक्त हैदराबाद अंक तालिका में 8 मैचों में 4 जीत और इतनी ही हार के साथ 8 अंक लेकर पांचवें स्थान पर बना हुआ है, जबकि कोलकाता के 9 मैचों में इतनी ही जीत और इतने ही हार हैं। वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। कोलकाता की टीम चाहेगी कि पिछले मैच में अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम की सांस फुला देने वाले नीतिश राणा और आंद्रे रसेल का बल्ला एक बार फिर से खूब चले, ताकि इस बार जीत चाहकर भी उसके हाथों से न फिसल पाए।


पिच की बात की जाए तो बल्लेबाजी के हिसाब से यह बहुत अच्छी है और बड़ा स्कोर खड़ा होने की उम्मीद की जा सकती है। वैसे, एक चीज यह भी है कि जैसे-जैसे मैच में बाॅल पुरानी होती जाती है, यहां स्पिनरों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। ऐसे में टीम का संतुलित होना बहुत ही जरूरी है। मैच का प्रसारण शाम 4 बजे से होगा। 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिकाॅर्ड चौथे पदक की ओर शिव थापा का एक और कदम, जीत से किया आगाज

चेन्नई को हराकर पांच साल से प्यासे गले को तर करना चाहेगा बेंगलुरु