in

रिकाॅर्ड चौथे पदक की ओर शिव थापा का एक और कदम, जीत से किया आगाज

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप से भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय मुक्केबाज शिव थापा, जिनसे भारत को बड़ी उम्मीदें थीं, वे 60 भारवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब हो गये हैं। साथ ही लोवलिना बोरगोहेन, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था, उन्होंने भी 69 भारवर्ग में अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा 49 भारवर्त में दीपक को भी अंतिम आठ में पहुंचने की कामयाबी नसीब हुई है। 


साल 2013, 2015 और 2017 में भी चैंपियनशिप में पदक जीत चुके थापा ने कमाल का प्रदर्शन किया। उनकी कोशिश थी कि वे चैथा पदक भी जीतें और रिकाॅर्ड बनाएं। कोरिया के कि वोन्हो को वे 4-1 से हराने में कामयाब रहे, जिससे उनके और चैथे पदक के बीच की दूरी केवल दो जीत की रह गई है। 


रविवार को किर्गिस्तान के सैतबेक से थापा भिड़ने वाले हैं। लोवलिना बोरगोहेन, जो थापा की तरह असम से ही हैं, वियतनाम की तरान थी लिन्ह को 5-0 से बुरी तरह से मात देने के बाद अब वे ताइवान की चेन निन चिन से भिड़ने वाली हैं, जिन्होंने बीत फरवरी में स्ट्रांजा कप में कांस्य पदक जीता था।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली ने तोड़ा पंजाब का गुरुर, दो साल बाद घर में 5 विकेट से दी पटखनी

सनराइजर्स से मुकाबला आज, अबकी हाथों से जीत फिसलने नहीं देंगे नाइटराइडर्स