in

दिल्ली ने तोड़ा पंजाब का गुरुर, दो साल बाद घर में 5 विकेट से दी पटखनी

किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली कैपिटल्स के सामने ताकतवर जरूर नजर आ रहा था, मगर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में बीते शनिवार को हुए आईपीएल मुकाबले में दो वर्षों के बाद पंजाब को अपने घर में पांच विकेट से मात देकर दिल्ली ने साबित कर दिया कि इस बार के आईपीएल में उसे कोई कमजोर आंकने की भूल न करे। दिल्ली के टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाये, जिसके जवाब में दो गेंदें शेष रहते दिल्ली की टीम ने 5 गंवाकर 166 रन बनाकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।


इस जीत के बाद दिल्ली के नाम 10 मैचों में 6 जीत दर्ज हो गयी है, जिससे अंक तालिका में उसके 12 अंक हो गये हैं और वह तीसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, पंजाब ने भी 10 मैच खेले हैं, मगर उसे जीत 5 में ही मिल पाई है, जिस वजह से 10 अंकों के साथ वह अंक तालिका में चैथे स्थान पर बना हुआ है। इस मैच से पहले दिल्ली ने पंजाब को 16 अप्रैल 2017 को हराया था।


पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच में ज्यादा तो नहीं चले और केवल 12 रन बनाकर ही आउट हो गये, मगर क्रिस गेल के 37 गेंदों पर शानदार 69 और मनदीप सिंह के 27 गेंदों पर 30 रनों की बदौलत टीम बढ़िया स्कोर खड़ा करने में सफल रही। हरप्रीत ब्रार ने भी 12 गेंदों पर 20 रन बनाये, जबकि आर अश्विन ने 16 रन बनाये। दिल्ली की ओर से लमिछाने ने 3 तो रबाडा और पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किये।


जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ भले ही केवल 13 रन बनाकर मंदीप सिंह द्वारा रन आउट कर दिये गये, मगर शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच हुई लंबी साझेदारी की बदौलत दिल्ली की टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई। धवन के आउट होने के बाद इनग्राम के 9 गेंदों पर 19 रन भी बेहद महत्वपूर्ण रहे।

जीत की औपचारिकता अय्यर ने पूरी कर दी। वे 41 गेंदों पर 56 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने एक बार फिर से धवन को मांकडिंग रन आउट करने की कोशिश की, जिसके जवाब में शिखर धवन ने जिस तरह से उन्हें चिढ़ाया, उसका दिल्ली के दर्शकों ने खूब मजा लिया। आखिरकार 19.4 ओवर में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 166 रन बनाये और इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

शिखर धवन इस मैच के बाद आईपीएल में सबसे पहले 500 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गये। अब उनके नाम 153 मुकाबलों में 502 चैके दर्ज हो गये हैं। गौतम गंभीर के 154 मैचों में 491 चौके हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोवा पर IOA ने क्यों लगाया 10 करोड़ का जुर्माना?

रिकाॅर्ड चौथे पदक की ओर शिव थापा का एक और कदम, जीत से किया आगाज