in

शिवा का धमाल, एशियाई चैंपियनशिप में चार पदक तो पक्के

एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में शिवा थापा पहुंच गये हैं। उन्होंने मंगलवार को लाजवाब प्रदर्शन किया। उन्होंने यह तो पक्का कर दिया है कि भारत को एक पदक मिलने वाला है। यही नहीं, वे पहले ऐसे भारतीय मुक्केबाज भी बन गये हैं, जिसने इस चैंपियनशिप में लगातार चार पदक अपने नाम कर लिये हों।


भारत के लिए एक और अच्छी खबर यह भी है कि एल सरिता देवी, जिन्हें कि काफी अनुभव रहा है, वे भी 60 किग्रा वर्ग में करीब 10 वर्षों में पहली बार इस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही हैं। शिवा थापा ने तो लाइटवेट यानी कि 60 किग्रा वर्ग के इस मुकाबले को एकदम एकतरफा ही बना डाला। उन्होंने 5-0 से थाईलैंड के रुजाकर्न जुनत्रोंग को धोकर रख दिया। 


थापा का मुकाबला अब सेमीफाइनल में कजाखस्तान के जाकिर सफीउल्लिन से होने वाला है। यह मुकाबला बेशक उनके लिए आसान नहीं होने वाला, क्योंकि इस बार उनके सामने एक कड़ी टक्कर देने वाला प्रतिद्वंद्वी है। साल 2015 में सफीउल्लिन रजत पदक जीतने में कामयाब रहे थे। हालांकि, थापा का आत्मविश्वास इस वक्त चरम पर माना जा रहा है। ऐसे में उनकी जीत की आस लगाना बेमानी नहीं होगा।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आखिर छलक ही आया पंत का दर्द, पढ़ें क्या-क्या कहा?

आज फिर से किंग्स इलेवन को धूल चटाने उतरेगा राॅयल चैलेंजर्स