in

भारत को मिला भी दूसरा सर डॉन ब्रैडमैन, बना रहा है ब्रैडमान से ज्यादा के औसत से रन

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ सर डॉन ब्रैडमैन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है. उन्होंने अपने करियर में 99.94 के औसत से रन बनाए है. क्रिकेट की दुनिया में आज तक किसी भी बल्लेबाज़ का औसत इससे ज्यादा नही हुआ है.वही भारत के अंडर-19 के बल्लेबाज़ शुभम गिल का औसत सर डॉन ब्रैडमैन से भी ज्यादा है.आइये जानते है भारत के इस ब्रैडमैन के बारे में :

लगातार बना रहे है रन 

अंडर-19 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराने में कामयाब रही। इस मैच में सलामी बल्लेबाज शुभम गिल ने महज 59 गेंदों में 90 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के लिए गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शुभम गिल ने पिछली 12 पारियों के दौरान 103.91 की औसत से बल्लेबाजी की है। गिल के स्कोर की तरफ नजर डालें तो उन्होंने लगातार अच्छे रन बनाए हैं। गिल ने इन 12 पारियों के दौरान 78, 70, 29, 24, नाबाद 138, 160, 27, नाबाद 38, 147, 66, 63, नाबाद 90 रन बनाए हैं। शुभम गिल ने रणजी ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से खेलते हुए भी शतक लगाया था। ऐसे में उन्हें  अंडर 19 का डॉन ब्रैडमैन कहना गलत नहीं होगा।

वही उनके साथी खिलाड़ी और कप्तान पृथ्वी शॉ का भी प्रदर्शन भी अभी तक वर्ल्ड कप में अच्छा रहा है.

video 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सहवाग ने आईपीएल को लेकर दिया बड़ा बयान, कह डाली ये बड़ी बात

धोनी के बाद अब ये दिग्गज भी आया कोहली के समर्थन में, फैन्स से की भावुक अपील