भारत अंडर-19 टीम का प्रदर्शन अभी बेहद शानदार रहा है. टीम का फाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. जहाँ भारत एक बार फिर से वर्ल्ड कप पर कब्जा करना चाहेगी. वही कप्तान कोहली ने टीम को लेकर कई बड़े बयान दिए है. वही कोहली ने कहा है कि वो इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी देखेंगे.
ये टीम बेहतर है

टीम की तुलना करने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि‘‘अंडर-19 टीम को अच्छा प्रदर्शन करते देखना शानदार होगा। जब टीम वहां जा रही थी तो मेरी उनसे बात हुई थी। यह कमाल की टीम है। मैं अपनी टीम (2008 में कोहली के नेतृत्व में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम) से तुलना करूं तो इनका आत्मविश्वास बहुत ज्यादा हैं जो अच्छी बात है।’’
‘
वही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘आप देखेंगे की हमारी तुलना में इस टीम के कई खिलाड़ी जल्दी ही शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया। पाकिस्तान के साथ दबाव के मैच में उनका चरित्र और निखर कर आया। फाइनल के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।’’