in

एक बार फिर से पकिस्तान से बेहतर साबित हुए टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दी करारी मात

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल का मैच खेला गया. इस मैच में एक बार फिर से भारत की टीम पाक से बेहतर साबित हुई. जहाँ भारत ने पाक को  अंडर -19 विश्व कप 2018 के फाइनल में जगह बना ली है. भारत के 273 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाक की टीम सिर्फ 69 रन पर ही सिमट गई.भारत की तरफ से इशान पॉरेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. उन्होंने म को केवल 69 रनों पर समेट दिया। टीम इंडिया की तरफ से इशान पॉरेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पॉरेल ने 6 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके.वही  रियान पराग और शिवा सिंह ने भी 2-2 विकेट हासिल किये.

भारत ने खड़ा था मजबूत स्कोर 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने हेग्ले ओवल के मैदान 272 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा ने पारी की मजबूत नींव रखी, जिसे शुभमन गिल ने अपने शानदार शतक के दम पर एक बड़े स्कोर में तब्दील किया। गिल ने 94 गेंदो पर 102 रन बनाए, जो कि भारत-पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप मुकाबले का पहला शतक है। साथ ही अनुकूल रॉय ने 33 रनों की अहम पारी खेली।

पाक के बल्लेबाज़ हुए आउट 

टीम इंडिया के दिए 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। जिसमें अहम भूमिका भारत के इशान पॉरेल की रही। इतने बड़े स्कोर का पीछा करने के लिए किसी भी टीम को मजबूत शुरुआत की जरूरत होती है लेकिन पॉरेल ने पाक टीम को ऐसा नहीं करने दिया। पॉरेल ने शुरुआती ओवरों में पाक टीम के तीन टॉप बल्लेबाजों को आउट कर टीम को बड़े झटके दिए। पाकिस्तान टीम ने 8 ओवर के अंदर केवल 20 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए थे। जिसके बाद विपक्षी टीम को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली को ख़िताब दिलाने के लिए वापस आये इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली कप्तानी, दिल्ली के चैंपियन बनाने की बढ़ी सम्भावना

ट्विटर प्रतिक्रिया: पाक के खिलाफ मिली जीत के बाद लक्ष्मण, आकाश, कैफ जैसे दिग्गजों ने दी टीम को बधाई,वही एक बार फिर से सहवाग ने उड़ाया पाक टीम का मजाक