भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने फॉर्म में वापसी कर ली है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ टी20 मैच में केवल 49 गेंदों में नाबाद 100 रनों की शानदार पारी खेली। ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने 2 विकेट खोकर 181 रन बना लिए हैं.उन्होंने इस पारी के साथ ही इस पारी के साथ टी20 क्रिकेट में कई नए कीर्तिमान हासिल किए हैं।
युवराज सिंह-महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकले रैना


भारत की जमीन पर खेले टी20 मैचों में सुरेश रैना का ये चौथा शतक है और इसी के साथ रैना ने भारत में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 4 शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की बराबरी कर ली है।
पूरे किए 7,000 टी20 रन

रैना ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ टी20 क्रिकेट में अपने 7,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। बता दें कि रैना ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज हैं। साथ ही रैना टी20 क्रिकेट में 7,000 रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
