आईपीएल में मुंबई इंडियंस से हारने के बाद पंजाब के बल्लेबाज युवराज सिंह ने अनोखे अंदाज में रोहित शर्मा को बधाई दी। मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को शुक्रवार को छह विकेट से हराकर आईपीएल 11 के प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखा।

दरअसल, मैच खत्म होने के बाद रोहित ने क्रुणाल पांड्या को गले लगा लिया। पंजाब की हार के बाद युवराज सीधे रोहित के पास गए और जाकर उनका कॉलर पकड़ लिया, जिसे देखकर सभी हैरान हो गए। हालांकि युवी के तेवर इस दौरान गुस्से वाले जरुर थे लेकिन वे ये सब मजाक के मूड में कर रहे थे। आपको बता दें कि युवी और रोहित के बीच काफी गहरी दोस्ती है। युवी के इस तरह का विश करना फैंस को भा काफी पसंद आया और इन दोनों की तस्वीरें खूब तेजी से वायरल कर दी।
