in

आखिर जहीर को युवराज ने क्यों चिढ़ाया वीडियो हुआ वायरल

साल 2005 को हुए पाकिस्तान और भारत के बीच टीवीएस कप टेस्ट सीरीज का वो पल आज भी याद किया जाता है, उस समय एक महिला फैन ने जहीर खान को प्रपोज किया था। जहां एक तरफ जहीर खान महिला को देखकर शर्मा रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ उनके साथी युवराज सिंह उस पल का खूब मजा लिया। इन दिनों यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

दरअसल उस समय बात कुछ ऐसी हुई थी कि, टेस्ट सीरीज के दौरान भारत पहली पारी में पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट गंवाकर 121 रन बना चुका था। तभी स्टेडियम में बैठी एक महिला स्क्रीन पर नजर आई, जिसके हाथ में एक कागज पकड़ा हुआ था और उस ‘आई लव यू’ लिखा था। उस वक्त जहीर खान ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। ये देखते ही वो शर्माने लगे और कैमरे से नजरें चुराने लगे। इस बीच साथ में बैठे युवराज सिंह उन्हें छेड़ने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए लगातार इसे टेलीकास्ट किया जाता रहा, जिसे देख बैटिंग कर रहे सहवाग भी मुस्कुराने लगे।

 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महिला मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर एशियाई चैंपियनशिप में पदक पक्के किए…

इस खिलाड़ी को बाहर कर सकती है मुंबई इंडियंस की टीम जानिए वजह…..