मुंबई इंडियंस की टीम वेस्टइंडियन क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। क्योंकि पोलार्ड इस सीजन में अच्छा प्रर्दशन करने में नाकाम रहे हैं। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें इस बार आरटीएम का इस्तेमाल कर टीम में लिया था, मगर वह इस बार प्रदर्शन नहीं कर पाए। 30 वर्षीय खिलाड़ी के लचर प्रदर्शन की बात को कोच महेला जयवर्धने भी स्वीकार करते हैं और वे टीम में बदलाव की जरूरत महसूस करते हैं। महेला ने कहा-हां पोलार्ड प्रदर्शन को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, मगर हम उनमें भरोसा करते हैं। अगर कोई कुछ मैच में चूक जाए तो उसे टीम से नहीं निकाल देना चाहिए।