चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल के बैन के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक विकेट से जीत के साथ जबर्दस्त आगाज किया। आईपीएल के 11वें सीजन में आज सीएसके को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलना है।
चेन्नई सुपरकिंग्स के पहले मैच में केदार जाधव हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से पहले ही आउट हो चुके हैं और अब एक और खिलाड़ी की फिटनेस ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की टेंशन बढ़ा दी है।

चोट के चलते फैफ डुप्लेसी केकेआर के खिलाफ बाहर बैठ सकते हैं। उम्मीद है कि वो मोहाली (15 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ) में मैदान में उतरेंगे।