21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत को पहला पदक शूटिंग में हासिल हुआ। हीना सिद्धू ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड दिलाया है। हीना ने फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड कायम करते हुए 38 अंक बटोरे। इस खेल में ऑस्ट्रेलिया की एलीना गैलियावोविक को रजत (35 अंक) हासिल हुआ, जबकि मलेशिया की आलिया सजाना अजाहारी (26 अंक) को कांस्य पदक मिला।
हीना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर जीता था। मौजूदा कॉमनवेल्थ शूटिंग में भारत के खाते में अब तक कुल तीन गोल्ड मेडल आ चुके हैं। हीना से पहले मनु भाकेर और जीतू राय ने निशानेबाजी में गोल्ड जीता है। शूटिंग में भारत ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं।
अब तक भारत ने 11 गोल्ड, 4 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज के साथ कुल 20 मेडल हासिल किए हैं और मेडल टैली में वह तीसरे नंबर पर है।
