in

निशानेबाज हीना सिद्धू आईएसएसएफ विश्व कप के लिए जर्मनी रवाना

भारत की निशानेबाज और कॉमनवैल्थ गेम्स में स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर आत्मविश्वास से भरी हीना सिद्धू ने म्यूनिख में होने वाले अंतरराष्ट्र्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। आईएसएसएफ विश्व कप जर्मनी में 22 से 29 मई तक होगा। 

 28 साल की हीना ने कॉमनवैल्थ गेम्स में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में इन खेलों के नए रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक और 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया था। जर्मनी रवाना होने से पहले हीना ने कहा- मैं आठ से 21 मई तक फोर्जहेम में अभ्यास करूंगी और 13 मई को एक अभ्यास मैच भी खेलूंगी। 

हीना ने कहा- खेल के रूप में निशानेबाजी में बदलाव आया है और अब हम लगातार 7-8 दिनों तक निशाना लगाते हैं इसलिए एकाग्रता और निरंतरता जरूरी है। हीना ने अपने करियर की शुरूआत 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी से की थी लेकिन 2017 में उन्होंने 25 मीटर निशानेबाजी में भी हाथ आजमाना शुरू किया और तब से वह अपने पति और कोच रौनक पंडित के साथ इसका प्रशिक्षण ले रही हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सायना, मुझे खुद पर पूरा भरोसा था और तभी मैं सफल वापसी कर पाई

सचिन तेंदुलकर ने सीबीएसई से कहां हर कक्षा में रोज खेल के पीरियड होने चाहिए..