in

सचिन तेंदुलकर ने सीबीएसई से कहां हर कक्षा में रोज खेल के पीरियड होने चाहिए..

सचिन तेंदुलकर ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा नौ से 12 तब के छात्रों के लिए रोजाना खेल के पीरियड को अनिवार्य करने की नीति की तारीफ करते हुए कहा कि इसे सभी कक्षाओं में लागू करने की मांग की। छात्रों को सुस्त जीवनशैली से बचाया जा सके इसके लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को खेल को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है जिसमें कक्षा नौ से 12 तक रोजाना खेल के पीरियड रखने को कहा गया है।      
तेंदुलकर ने सीबीएसई को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मोटापे के मामले में विश्व में भारत का तीसरा स्थान है जो गंभीर चिंता की बात है। अस्वस्थ युवा देश के लिए किसी महामारी की तरह है। देश में मजबूत खेल संस्कृति इस मामले से निपटने में मदद कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा के लिए रोजाना एक पीरियड अनिवार्य करना इस दिशा में सही कदम है। इस पहल को हालांकि निश्चित रूप से और भी आगे बढाया जा सकता है।’’   

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘चूंकि इस पहल का समग्र उद्देश्य बच्चों में मोटापा को रोकना है, इसलिए बोर्ड अन्य सभी कक्षाओं में भी स्वास्थ्य और फिटनेस को अनिवार्य बनाने पर विचार करना चाहिए।’’ बोर्ड ने स्कूलों के लिए नौवीं से 12 वीं कक्षा में इसे लागू करने के लिए 150 पन्नों का खेल दिशानिर्देश जारी किया है जिसमें उसे लागू करने और तौर तरीके के बारे में बताया गया है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निशानेबाज हीना सिद्धू आईएसएसएफ विश्व कप के लिए जर्मनी रवाना

जानिए कौन करेगा कल से शुरू होने जा रहे आस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई….