in

न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं….

आईपीएल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि, वो भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि, “मेरे कुछ फेवरेट भारतीय खिलाड़ी रहे हैं। जब मैं न्यूजीलैंड के लिए अपना मैच खेल रहा था तब मैं सचिन तेंदुलकर से मिला था। हम चाहे एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे, लेकिन मैं उनके खेल को देख रहा था कि वे किस तरह के शाॅट मार रहे हैं।”
विलियमसन ने तेंदुलकर को महान बताते हुए कहा, “उनके साथ खेलने का बहुत अच्छा अनुभव था। वह इस खेल के महान खिलाड़ी हैं।” 

आईपीएल में विलियमसन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शुरुआत के तीनों मैच जीतने में कामयाब रही है। हैदराबाद ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया, दूसरा मैच मुंबई इंडियंस को एक विकेट से हरा दिया तो वहीं तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराने में टीम कामयाब रही।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए प्रीति जिंटा ने क्यों लगाया युवराज को गले…

जानिए मैच के बीच में धोनी की बेटी जीवा ने क्या किया…